Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-सुख

मुलायम उवाच : एक महिला से चार लोग बलात्कार नहीं कर सकते

लीजिये एक और बयां सुन लीजिये मुलायम उर्फ़ रेप एक्सपर्ट का, जिन्हें लगता है की एक महिला का 4 लोग बलात्कार नहीं कर सकते हैं, क्योंकि मुलायम जी आपने क्या बलात्कार पर पीएचडी कर रखी है, जो आपको पता है कि बलात्कार में कितने लोग शामिल हो सकते हैं। शर्म करो, बलात्कार का भी बलात्कार करके रख देते हैं ऐसे लोग। ये वहीं महान शख्स हैं, जिन्होंने कहा था की बलात्कार के मामलों में लड़कों से गलती हो जाती है। ईश्वर न करे, इनकी भी घर की महिला के साथ कभी ऐसा हादसा हो, तब भी इनका ऐसा ही शर्मनाक बयान होगा क्या। (रेनू जर्नलिस्ट के एफबी वाल से)

नवभारत टाइम्स की खबर के मुताबिक समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का कहना है कि एक महिला के साथ चार पुरुष रेप कर ही नहीं सकते।  रेप एक व्यक्ति करता है लेकिन मुकदमा तीन अन्य के खिलाफ भी दर्ज होता है। गौरतलब है कि एनसीआरबी ने साल 2014 के लिए महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के जो आंकड़े जारी किए हैं उनमें देशभर में 2300 गैंगरेप के मामले सामने आए, जिनमें से अकेले 570 मामले उत्तर प्रदेश के हैं। 

मंगलवार को रिक्शा चालकों को मुफ्त ई-रिक्शा वितरण समारोह में मुलायम सिंह ने कहा कि बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में गैंग रेप का आंकड़ा नौ प्रतिशत जबकि राजस्थान में रेप का प्रतिशत सात के ऊपर है। इन राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में रेप का औसत दो फीसदी ही है, फिर भी राज्य सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि रेप की वारदात में दिल्ली की हालत बदतर है। प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब होने के आरोपों पर मुलायम ने कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कहा कि रेप की घटनाएं खत्म करने के लिए वह नीति बनाएं।

नवभारत टाइम्स से साभार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...