Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

नोएडा में साठ हजार फ्लैट मालिकों को राहत

केंद्र सरकार ने ओखला पक्षी विहार के आसपास के संवेदनशील क्षेत्र में नियमों में ढील देने की घोषणा की है। यह क्षेत्र दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमा पर है। इससे नोएडा में करीब 60,000 फ्लैट खरीदने वालों को राहत मिलेगी। सरकार ने ओखला पक्षी विहार का दायरा कम करने के लिए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन मंजूर कर लिया है। अगले एक हफ्ते में नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। ड्राफ्ट नोटिफिकेशन के अनुसार ईको सेंसिटिव जोन अब पक्षी विहार के पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी सीमा से 100 मीटर के दायरे तक होगा जबकि उत्तरी सीमा से 1.27 किलोमीटर तक होगा।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक न्यूज चैनल से कहा, ‘इस बारे में एक हफ्ते में अधिसूचना जारी होगी। ग्रीन जोन का कानून पक्षी विहार से करीब 100 मीटर के उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी सीमा पर लागू होगा। इससे नोएडा अथॉरिटी बिल्डर्स को काम पूरा होने के प्रमाण-पत्र दे सकेगी। इसके बाद फ्लैट खरीदार कब्जा ले सकेंगे।’ ये फ्लैट वर्षों से तैयार हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 2013 में पक्षी विहार का क्षेत्र करीब 10 किलोमीटर तय किया था। इसके बाद ये फ्लैट इस क्षेत्र के तहत गए थे। इससे करीब 50-55 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को धक्का लगा था और काम रोकना पड़ा था। पहले इसे नो कंस्ट्रक्शन जोन कहा जाता था। लेकिन अब यह इससे बाहर का क्षेत्र हो जाएगा। ऐसे में इस घोषणा के बाद अब ओखला पक्षी विहार के आसपास नए फ्लैट भी बन सकेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...