Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-सुख

मासूम पर गिरी दीवार और लिंटर, छह घण्टे बाद आया होश 

सीतापुर : मंगलवार को लगभग 3 बजे ब्रम्हावली गाँव की घटना ने लोगों का दिल दहला दिया। दोपहर और साँझ को जोड़ता समय था। अचानक आवाज आई धड़ाम। उस आवाज के साथ ही एक बेबस और लाचार माँ की चीखें सुनाई देने लगीं। आस पास काम कर रहे कुछ मजदूरों ने शोर मचाना शुरू किया। अचानक उठती चीख ने पूरे गाँव में कोहराम मचा दिया।

सीतापुर : मंगलवार को लगभग 3 बजे ब्रम्हावली गाँव की घटना ने लोगों का दिल दहला दिया। दोपहर और साँझ को जोड़ता समय था। अचानक आवाज आई धड़ाम। उस आवाज के साथ ही एक बेबस और लाचार माँ की चीखें सुनाई देने लगीं। आस पास काम कर रहे कुछ मजदूरों ने शोर मचाना शुरू किया। अचानक उठती चीख ने पूरे गाँव में कोहराम मचा दिया।

सारा गाँव चीख की दिशा में दौड़ पड़ा। लोग यह नहीं समझ पा रहे थे कहाँ क्या हुआ। सुट्टू की लड़की अचानक लिंटर फटने और दीवार गिरने से उसी के नीचे दब गई। सुट्टू बाहर काम करता है और घर साल में कभी कभार ही आ पाता है। 

घटना के वक्त घर पर माँ बेटी ही थी। 14 वर्षीय सोनम सुट्टू की एकलौती पुत्री है। घटना के तुरंत बाद पूरा गाँव जमा हो गया। लोगों का जमावड़ा देख कर माँ चीख रही थी और दीवार की ओर इशारा करके बार बार कह रही थी कोई मेरी बेटी को बचा लो, वो इसके नीचे दब गई है। सोनम दीवार और लिंटर के नीचे दबी थी। आस पास की जमीन कच्ची और नम थी। सोनम का केवल एक पैर बाहर दिख रहा था। 

लोग घटना देख कर काँप उठे। सोनम के जीवित होने की आशा कम थी। गाँव वालों ने हिम्मत बिना हारे अपना काम शुरू किया। गाँव की अन्य औरतों ने सोनम की माँ को दिलासा देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने दीवार हटाने का भरसक प्रयास किया लेकिन वह असफल होते रहे। अंत में बल्लियों, बेल्चो के सहारे उसे जरा जरा उठा कर ईंटे भर कर कुछ गिरी दीवार और भारी लिंटर कुछ ऊँचा किया गया। इसके बाद सोनम नीचे से खींच ली गई। 

सोनम को विनय मिश्र उर्फ़ छुल्ली बाहर ले आया। मुन्ने, कल्लू, अनुज, अम्बुज, अनीस, सोनकर, नितिन, बदलू, दिलखुस सहित कई ग्रामीणों ने लगातार हिम्मत बनाये रखी। सोनम की माँ की चीखों से लोगों का कालेजा फट रहा था। सोनम के सांस लेते ही ग्रामीणों के मन में आशा की किरण दौड़ गयी। बिना समय गंवाए ही लोग उसे महोली के अस्पताल ले गए। जहाँ से उसे हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। 

लगभग आधा घण्टा परीक्षण के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकी और लड़की के मात्र कुछ जगहों की हड्डियां ही फैक्चर निकली। खबर लिखे जाने तक बच्ची को होश आ चुका था और अब वह अपनों को पहचान पा रही थी। उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...