Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

अफसरों-नेताओं के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने संबंधी याचिका लगाने वाला शिक्षक बर्खास्त

शिक्षक शिवकुमार को यूपी सरकार ने बर्खास्त कर दिया. इन्हीं शिक्षक शिवकुमार की याचिका पर ही हाईकोर्ट ने दिया अफसरों और नेताओं के बेटों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का आदेश. कह सकते हैं कि उत्तर प्रदेश के स्कूलों का सच सामने लाने वाला टीचर शिवकुमार को उसके अच्छे काम का ‘इनाम’ बर्खास्तगी के रूप में मिला है. बिना छुट्टी के गैरहाजिर रहने का आरोप लगाकर शिवकुमार को बर्खास्त किया गया है. इस मामले में शिवकुमार ने बीएसए पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है. शिवकुमार सुल्तानपुर जिले के रहने वाले हैं.

शिवकुमार का कहना है कि उन्होंने छुट्टी के लिए आवेदन दिया था. गौरतलब है कि शिवकुमार की याचिका पर ही इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अधिकारियों और नेताओं के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का आदेश दिया था. बेसिक शिक्षा विभाग ने सफाई देते हुए कहा है कि उन्हें लगातार 12 दिनों तक गैरहाजिर रहने की वजह से बर्खास्त किया गया है. शिवकुमार की बर्खास्तगी का आदेश हाईकोर्ट के फैसले से एक दिन पहले ही दिया गया था.

इसे भी पढ़ें:

काश यूपी का फैसला देश का कानून होता..!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...