Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

मोबाईल एप्प ‘क्लिपर28’ हुआ रायपुर में लांच, श्याम बेताल हैं इसके संपादक

19 अगस्त 2015 की शाम को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मीडिया की दुनिया में एक नया अध्याय जुड़ गया जब अभय भारती मीडिया एंड इंटरटेनमेंट प्राईवेट लिमिटेड ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘क्लिपर टाइम्स‘, ‘क्लिपर28‘ और ‘इन्डियन लुक‘ को लांच किया। मीडिया की दुनिया में आम जनता की आवाज को मंच दिलाने के लिए यह अनूठी शुरुआत की गई। क्लिपर28 एक ऐसा मोबाईल एप्प है जिसके माध्यम से आम जनता भी अपने आवाज को देश और दुनिया में पहुंचा सकती है। 

19 अगस्त 2015 की शाम को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मीडिया की दुनिया में एक नया अध्याय जुड़ गया जब अभय भारती मीडिया एंड इंटरटेनमेंट प्राईवेट लिमिटेड ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘क्लिपर टाइम्स‘, ‘क्लिपर28‘ और ‘इन्डियन लुक‘ को लांच किया। मीडिया की दुनिया में आम जनता की आवाज को मंच दिलाने के लिए यह अनूठी शुरुआत की गई। क्लिपर28 एक ऐसा मोबाईल एप्प है जिसके माध्यम से आम जनता भी अपने आवाज को देश और दुनिया में पहुंचा सकती है। 

रायपुर के वीडब्लू कैनीऑन होटल में उद्घाटन समारोह छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। विशेष अतिथि के रूप देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार और जनसत्ता के पूर्व संपादक राहुल देव। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवम् जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मानसिंह परमार, छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, जाने माने वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैय्यर, शिक्षाविद जवाहर सूरी शेट्टी और अभय भारती मीडिया एंड इंटरटेनमेंट प्राईवेट लिमिटेड की युवा सीईओ अर्चना अजीत, डायरेक्टर आर. अजीत की मौजूदगी में लांचिंग समारोह का आयोजन हुआ। क्लिपर टाइम्स के संपादक श्याम बेताल और डायरेक्टर आर. अजीत ने कहा कि उनकी टीम अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को एक नई उंचाई पर ले जायेगी और जनता के विश्वास में खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेगी।

सीईओ अर्चना अजीत ने बताया कि किस तरह से उन्होंने क्लिपर 28 की शुरुआत करने की सोची। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि वे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के माध्यम से देश की जनता को जर्नलिज्म से जोड़ेंगी। बृजमोहन अग्रवाल ने आर. अजीत और श्याम वेताल को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट में वे सफल होंगे। वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने कहा कि आज हर तरफ डिजिटल मीडिया की बातें हो रही है। मंदी के इस दौर में देश दुनिया के कई मीडिया संस्थानों के अस्तित्व पर संकट है, ऐसे में रायपुर में एक नए मीडिया हाउस की शुरुआत ने उम्मीद जगाने का काम किया है। क्लिपर28 के संपादक श्याम बेताल ने अपने आभार प्रदर्शन में जनता और अतिथियों के विश्वास में खरे उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे।

प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...