Connect with us

Hi, what are you looking for?

Uncategorized

पाकिस्‍तानी युवाओं में इलेक्‍ट्रानिक मीडिया में जाने की होड़

रोहतक : पाकिस्तान में युवा वर्ग में इलेक्ट्रानिक मीडिया में करियर बनाने का क्रेज है। पत्रकारिता एवं जनसंचार वहां लोकप्रिय कॅरियर विकल्प है परंतु इसमें ज्यादातर शहरी तथा मध्यम वर्ग के ही युवाजन शामिल हो रहे है। ये जानकारी पाकिस्तान के सांस्कृतिक दल-तहरीक-ए-निस्वॉं के साथ आई महिला पत्रकार उजमा मजहर ने दी। वे महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग के प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों से वैचारिक आदान-प्रदान कर रहीं थी। यह संवाद कार्यक्रम मदवि के फैकल्टी हाउस में आयोजित किया गया।

दिस फोर्टनाइट इन पाकिस्तान पत्रिका की संपादिका उजमा मजहर ने पाकिस्तान में मीडिया परिदृश्य बारे जानकारी दी। उन्होनें वहां कार्यरत मीडियाकर्मियों की चुनौतियों तथा अवसरों का जिक्र किया। उन्होनें बताया कि महिला पत्रकारों के लिए ज्यादा अवसर साफ्ट क्षेत्र की पत्रकारिता में है। संवाद कार्यक्रम में पाकिस्तानी सांस्कृतिक दल की अध्यक्षा शीमा किरमानी ने भारत-पाकिस्तान के सांझे विरासत तथा सांस्कृतिक मूल्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि आपसी संबंध मजबूत करने के लिए शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर जोर दिया।

इस दल में शामिल निदेशक अनवर जाफरी ने बातचीत में भारत-पाकिस्तान के साहित्यिक समानताओं के बारे चर्चा की। पाकिस्तानी दल में शामिल रंगकर्मी हफीज ने पाकिस्तान में थिएटर तथा टीवी क्षेत्र के परिदृश्य को साझा किया। फैज अहमद फैज के जन्म पर नृत्य प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज हुआ। बुल्ले शाह की रचना मुरली बज उठी पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति हुई। अमीर खुसरो की कालजयी रचना- आज रंग है- में समूह नृत्य में होली के रंग बिखरे। सिन्ध तथा बल्लूचिस्तान का लोक नृत्य लेवा पर युगल नृत्य ने लोगों को झूमा दिया। कार्यक्रम की एक विशेषता फहमीदा रियाज की कविता/शायरी पर आधारित वीडियों प्रस्तुति-अशरीर सहजादी रही। कार्यक्रम के अंत में रोहतक के सांस्कृतिक दल ने – हम एक है- समूह गीत प्रस्तुत किया। इस गीत की प्रस्तुति के दौरान पाकिस्तानी सांस्कृतिक दल के सदस्य गाने में तथा नृत्य में शामिल हुए।

महेंद्र सिंह राठौड़ की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...