Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

कांगो में महिलाओं का यौन शोषण करने वाले सेना के अधिकारियों और जवानों के खिलाफ जांच शुरू

भारतीय सेना के 12 अधिकारियों और 39 जवानों के खिलाफ सेना ने यौन शोषण की जांच का काम शुरू कर दिया है. इन लोगों पर आरोप है कि जब संयुक्त राष्ट्र की ड्यूटी के दौरान यह लोग कांगो में तैनात थे तो इन्होंने वहां की महिलाओं से शारीरिक सम्बन्ध स्थापित किया था और उन महिलाओं के बच्चे भी पैदा हो गए हैं. कांगो के दुर्ला इलाके में 2008  में तैनात इन सैनिकों ने मर्यादा तोड़ कर स्थानीय महिलाओं का यौन शोषण किया था. बाद में जब भारतीय नाक नक्श वाले बच्चे पैदा होने लगे तब संयुक्त राष्ट्र ने डीएनए टेस्ट करवाया और पता लगाया कि डीएनए के सैम्पल भारतीय सैनिकों और अधिकारियों के डीएनए प्रोफाइल से मिल रहे थे.

इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने भारत सरकार को इस मामले से अवगत कराया. जिसके बाद सरकार ने मई 2011 में जांच बैठा दी.  जिसमें कांगो गए अधिकारियों और सैनिकों के बारे में जानकारी एवं पूछताछ की जा रही है. जांच करने वाले कोर्ट आफ इन्क्वायरी में एक ब्रिगेडियर और दो कर्नल शामिल हैं. सेना अधिकारियों तथा जवानों के खिलाफ मेरठ में जांच चल रही है और यह सभी सैनिक सिख रेजिमेंट के हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...