Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

बसपा सरकार में मंत्री रहने के दौरान नौकरी लगाने के लिए लाखों लिए, अब दिखे तो हुई पिटाई (देखें वीडियो)

बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त रहे राज्य मंत्री की गाड़ी पर आगरा में कल कुछ लोगों ने हमला कर दिया. लोगों ने गाड़ी पर जमकर पथराव किया और हंगामा किया. पथराव से पूर्व मंत्री की कार टूट गयी. दरअसल कल आगरा के फतेहाबाद में बसपा का एक कार्यकर्ता सम्मलेन हो रहा था. उसमें बसपा सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री रहे अजय शील गौतम ने भी शिरकत की. सम्मलेन खत्म होने के बाद जैसे पूर्व मंत्री अजय शील गौतम अपनी कार में बैठे, वैसे ही कुछ लोग जमा हो गये और मंत्री की कार पर पथराव शुरू कर दिया. इससे पूर्व मंत्री की कार जगह-जगह से टूट-फूट गयी.

हंगामा करने वाले लोगों का आरोप है कि जब बसपा सरकार थी उस वक़्त अजय शील गौतम मंत्री थे और उन्होंने कई लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ले लिए और नौकरी नहीं लगवाई. लिहाजा उन्होंने लोगों के रुपये हड़प लिए. लिहाजा आज उनके सामने दिखने पर ये सब हंगामा हुआ. इस हंगामे के बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शनकारियों की पिटाई लगाई. वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से लोग पूर्व मंत्री की कार के सामने खड़े हैं और उस पर पत्थर फेंक रहे हैं. उसके बाद कार्यकर्ता भी प्रदर्शनकारियों को पीट रहे हैं.

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए दोनों लिंक्स पर एक-एक कर क्लिक करें:

https://www.youtube.com/watch?v=8SISjM5tuaE

xxx

https://www.youtube.com/watch?v=ue7176B193E

आगरा से सैय्यद शकील अहमद की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...