Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

पैदल जा रही महिला का पर्स छीनने वाले तीन लुटेरों का पब्लिक ने यूं किया इंसाफ (देखें वीडियो)

महिलाओं पर कहर ढाने वाले बदमाशों को लेकर लोगों के मन में बहुत गुस्सा है. खासकर पर्स से लेकर नाक कान गले में पहने जाने वाले आभूषण खींचकर भागने वाले लुटेरों ने तो कई शहरों में नाक में दम कर रखा है. मोहब्बत की नगरी कहे जानी वाली आगरा में आज लोगों ने तीन ऐसे ही लुटेरों को पकड़ लिया. इसके बाद तो गुस्साई जनता ने जमकर इनका हिसाब किया. आगरा के लोगों ने तीनों बदमाशों की ऐसी मार लगाई कि बदमाशों को नानी याद आ गयी होगी.

आज आगरा में खंदारी चौराहे पर मिनी नाम की महिला पैदल जा रही थी. तभी एक बाइक पर तीन बदमाश आये और मिनी का पर्स छीन कर भागने लगे. बदमाशों के इस दुस्साहस से लोगों में एकदम आक्रोश आ गया और फ़िल्मी स्टाइल में पब्लिक ने तीनों बदमाशों को पकड़ लिया. उसके बाद बेहिसाब पिटाई से बदमाशों को नवाजा गया. तस्वीरों में आप पब्लिक का इन्साफ देख सकते हैं. इन बदमाशों की लात घूसों और जूता चप्पलों से पिटाई की जा रही है. हर कोई बदमाशों पर हाथ साफ़ कर रहा. तस्वीरें इस बात की गवाह हैं कि बदमाश कितने भी ताकतवर हों लेकिन पब्लिक के आगे पूरी तरह से बेबस दिखाई देते हैं. जो बदमाश खुलेआम लूट करते हैं आज ये बदमाश किस तरह से रहम की भीख मांग रहे हैं. पब्लिक की इस पिटाई से तीनों बदमाश अधमरे हो गये और बाद में पुलिस को खबर लगी तो पुलिस तीनों बदमाशों को उठा कर ले गयी.

देखें वीडियो : https://www.youtube.com/watch?v=-cIuIeHV_uk

आगरा से सैय्यद शकील अहमद की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...