Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

मैं मरने के डर से चुप नहीं रह सकता : बालेंदु स्वामी

Balendu Swami : ”तब यूआर अनंतमूर्ति थे और अब कलबुर्गी। हिंदुत्व का मजाक उड़ाओगे तो कुत्तों की मौत मरोगे। डियर, के.एस. भगवान, अगला नंबर आपका है।” बजरंग दल, बंटवाल सेल, बेंगलुरु के सह-संयोजक भुवित शेट्टी ने एम एम कलबुर्गी की हत्या को जायज ठहराते हुए यह ट्वीट किया है. पहले नरेंद्र दभोलकर और गोविंद पानसरे और अब कुलबर्गी. और तालिबानी स्टायल में खुलेआम उसकी स्वीकृति तथा भविष्य में अन्य रेशनलिस्ट को मारने की चेतावनी. क्या फर्क है इनमें और ISIS या तालिबान में?

हालांकि हजारों साल से इस देश में आस्तिकता के बरक्स नास्तिक दर्शन भी रहा है और चार्वाक जैसे दार्शनिक भी रहे हैं परन्तु आज इस देश में उग्र राष्ट्रवादी हिंदुत्व का नया माहौल बनाया जा रहा है, जिसके तहत विरोधियों की हत्या करके उनकी आवाज को बंद कराने की कोशिश करी जा रही है. यदि आप इनकी विचारधारा का विरोध करोगे तो कल को आपका और मेरा नंबर भी आ जायेगा! बहुत सारे शुभचिंतक और मित्रों ने मुझे इनबॉक्स में मुझे खासतौर से अनजान लोगों से सावधान रहने को कहा है. धमकियाँ तो अक्सर मिलती ही रहतीं हैं, खैर मैं मरने के डर से चुप नहीं रह सकता. तैयार हूँ और मुझे चुप कराने का केवल एक ही उपाय है कि आओ और गोली मार दो मुझे. अब तो हमें यह जानना होगा कि कितनों को मारेंगे ये, चुप कराने लिए और कौन कौन तैयार है मरने के लिए?

बालेंदु स्वामी के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...