Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास महिला पत्रकार कृतिका शर्मा से मोबाइल फोन लूटा

गाजियाबाद : एक प्रमुख राष्ट्रीय अंग्रेजी दैनिक अखबार में काम करने वाली एक महिला पत्रकार से गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियों ने हथियार का भय दिखाकर मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस उपाधीक्षक अतुल यादव ने कहा कि पीड़िता कृतिका शर्मा रिक्शा से कल घर लौट रही थीं। तभी रास्ते में दो बाइक सवार व्यक्तियों ने उनका फोन छीनने की कोशिश की। यादव ने कहा कि जब उन्होंने विरोध किया तो लुटेरों ने हथियार से उन्हें धमकाया और उनका फोन लूट लिया। उपाधीक्षक ने कहा कि इंदिरापुरम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फोन के आईएमईआई नंबर को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस पर लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब लुटेरे उनका फोन संचालित करेंगे उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...