Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

‘आप’ में फिर टेप कांड, अबकी भगवंत मान ने केजरीवाल को ‘तिकड़मबाज’ बताया

दिल्ली : आम आदमी पार्टी की पंजाब ईकाई में जारी घमासान के बीच पार्टी के सांसद भगवंत मान का एक ऑडियो सामने आया है। मान के इस ऑडियो ने पार्टी के अंदर जारी गतिरोध को एक बार फिर उजागर किया है। कथित ऑडियो टेप में भगवंत मान आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कह रहे है कि अरविंद केजरीवाल तिकड़मबाजी करते हैं। साथ पंजाब में दिल्ली से नेता थोपे जाने का आरोप लगाया गया है। 

दिल्ली : आम आदमी पार्टी की पंजाब ईकाई में जारी घमासान के बीच पार्टी के सांसद भगवंत मान का एक ऑडियो सामने आया है। मान के इस ऑडियो ने पार्टी के अंदर जारी गतिरोध को एक बार फिर उजागर किया है। कथित ऑडियो टेप में भगवंत मान आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कह रहे है कि अरविंद केजरीवाल तिकड़मबाजी करते हैं। साथ पंजाब में दिल्ली से नेता थोपे जाने का आरोप लगाया गया है। 

सोशल मीडिया पर वॉयरल इस ऑडियो टेप में रिकॉर्ड आवाज मान और गांधी की बतायी जा रही है। बातचीत में दोनों पार्टी आलाकमान के कामकाज करने के तौर तरीके पर खफा नजर आ रहे हैं। ऑडियो टेप में मान और गांधी ने पंजाब की राजनीति दिल्ली से चलाने, पंजाब के चारों सांसदों को नजरअंदाज कर राज्य की बागडोर अनजान लोगों के जिम्मे सौंपे जाने का विरोध किया है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि टेप में आवाज भगवंत मान की ही है। धर्मवीर गांधी ने ने कहा है कि उनकी और मान के बीच यह बातचीत फरवरी की है उस समय केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद संभाला ही था। गांधी ने हालांकि इसे साजिश बताते हुए कहा कि इस बातचीत को उन्होंने रिकार्ड नहीं किया था।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने संगरूर से सांसद भगवंत मान और पार्टी से निलंबित पटियाला से सांसद धर्मवीर गांधी के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई ऑडियो टेप को खारिज कर दिया है। सिंह ने टेप पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह संपादित (एडिटेड) किया गया ऑडियो और वीडियो टेप है और यह कोई नई बात नहीं है। लोगों को इस टेप में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा कि मान और गांधी ने टेप रिकॉर्ड करने का खंडन किया है तो क्या मोदी सरकार इसे रिकार्ड कर रही थी। गौरतलब है कि आप पार्टी के कुल चार सांसद हैं और चारों ही पंजाब से जीतकर आए थे। पार्टी ने धर्मवीर गांधी और फतेहगढ़ साहिब से सांसद हरिन्दर सिंह खालसा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने की वजह से निलंबित कर दिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...