आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने सीरिया के होम्स शहर के पश्चिम में स्थित आखिरी तेल के कुएं पर भी कब्जा कर लिया है। जजल तेल कुआं आईएसआईएस के कब्जे वाले प्राचीन शहर पलमायरा के उत्तर-पश्चिम में स्थित है और सीरिया के मुख्य प्राकृतिक गैस भंडार के काफी नजदीक है। सरकारी नियंत्रण के आखिरी तेल के कुएं पर आईएसआईएस के कब्जे के बाद सीरिया को अब अपनी ऊर्जा जरूरतें पूरी करने में बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है।
गौरतलब है कि ब्रिटेन स्थित सीरियाई मानवाधिकार पर्यवेक्षक के मुताबिक होम्स के पास के जज़ल तेल कुएं को संघर्ष के कारण बंद कर दिया गया था। पर्यवेक्षक ने कहा कि होम्स प्रांत में ISIS और सुरक्षाकर्मियों के बीच भीषण संघर्ष जारी है। जिसमें कई आंतकवादियों को मारा जा चुका है। लेकिन सेना कि तरफ अभी अधिकारिक रुप से इस ख़बर की पुष्टि नहीं की गई है।


