Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मनोरंजन

अनुपम खेर को ‘ऑनर्ड गेस्ट ऑफ टेक्सास’ पुरस्कार से किया गया सम्मानित

ह्यूस्टन: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को सिनेमा और कला जगत में उनके योगदान के लिए अमेरिका के टेक्सास राज्य ने ‘‘ऑनर्ड गेस्ट’’ पुरस्कार से सम्मानित किया है। 60 वर्षीय अनुपम खेर को ह्यूस्टन के डिप्टी मेयर एड गोंजालेज ने टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबट की ओर से यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इससे पहले अनुपम खेर को द टेक्सास स्टेट सीनेट ने ‘‘सीनेट प्रोक्लेमेशन’’ से भी सम्मानित किया गया था।

अनुपम खेर के “मेरा मतलब वो नहीं था” नाटक को ह्यूस्टन और अमेरिका के 15 अन्य शहरों और कनाडा में जबरदस्त सफलता मिली है, जिसके बाद उन्हें सिनेमा और कला जगत को योगदान देने के लिए विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान के उपलक्ष्य में अनुपम खेर ने कहा कि ईश्वर दयालु हैं और मैं एक भारतीय अभिनेता के तौर पर सम्मानित और गौरवान्वित महसूस करता हूं। अमेरिका मेरे काम के प्रति बहुत उदार रहा है। यहां सम्मानित किया जाना मुझे याद दिलाता है कि मेरे देश ने मुझे उस मुकाम पर पहुंचने के बेहतरीन अवसर दिये हैं, जहां मैं आज हूं।’’ उन्होंने ‘जय हो’ कहकर अपनी बात समाप्त की।

  अनुपम खेर और नीना गुप्ता के इस नाटक को 7 अगस्त को यहां प्रस्तुत किए जाने के बाद से अमेरिकी शहरों और टोरंटो और कनाडा के वैंकूवर में लगातार सफलता मिली है। लोगों की मांग पर ह्यूस्टन में दूसरी बार यह नाटक प्रस्तुत किया गया। इस शो की भी सभी टिकटें बिक गई और इसे शानदार सफलता मिली। खेर को लैंगिग समानता की मुहिम ‘ही फॉर शी’ के लिए संयुक्त राष्ट्र का राजदूत भी नियुक्त किया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...