Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

सस्पेंडिड आईपीएस अमिताभ के खिलाफ होगी FIR !

लखनऊ : सस्पेंडिड IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर की मुश्किलें और बढ़ने के आसार हैं। अमिताभ ठाकुर की संपत्तियों की जांच कर रही सत्तर्कता अधिष्ठान ने खुली जांच पूरी करके उनके खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में अमिताभ ठाकुर के खिलाफ जांच करने की सिफारिश की गई है। सरकार की मंजूरी मिलते ही विजिलेंस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच करवाएगा। सतर्कता निदेशक भानु प्रताप ने जांच पूरी होने की पुष्टि की है।

वहीं दूसरी ओर आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने सतर्कता अधिष्ठान की जांच को एकपक्षीय बताया है। उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के अनुसार सतर्कता अधिकारी, अमिताभ ठाकुर से पालतू जानवर, हवाई यात्रा और विदेश यात्रा जैसी व्यक्तिगत जानकारी ही मांगते रहे हैं। किसी से उन्हें इस बात की जानकारी नहीं मिली कि आखिर उन पर कौन-सी परिसंपत्ति रखने का आरोप है। अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि वह मुख्य सचिव आलोक रंजन व अन्य अफसरों से मिल कर अपना पूरा पक्ष रखने की कोशिश करेंगे। गौरतलब है कि अमिताभ ठाकुर ने 10 जुलाई को एक ऑडियो क्लिप सार्वजनिक की थी। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि एसपी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने उन्हें फोन कर धमकी दी है। जिसके लिए उन्होंने हजरतगंज कोतवाली में मुलायम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए कंप्लेन्ट भी की थी। हालांकि  उसे पुलिस ने खारिज कर दिया था। इस प्रकरण के बाद से ठाकुर के खिलाफ जांच की रफ्तार बढ़ी है। 28 अगस्त को सतर्कता अधिष्ठान के एसपी सीआईएस ने IPS अमिताभ ठाकुर से परिसंपत्ति जांच के संबंध में ब्यान लिया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...