Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

यूपी पुलिस ने हाशिमपुरा कांड में बरी किए गए आरोपियों के खिलाफ धरना देने वाले 16 लोगों पर मुकदमा कायम किया

Abhishek Srivastava : महाराष्‍ट्र और कर्नाटक से चलकर लेखकों-कलाकारों पर दमन की आंच इतनी जल्‍दी हमारे बीच पहुंचेगी, शायद किसी ने नहीं सोचा होगा। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इत्‍यादि की गोद में बैठकर हैप्‍पी बड्डे मनाते हुए प्रो. कलबुर्गी की हत्‍या का विरोध करने वालों के लिए एक अहम सूचना। उत्‍तर प्रदेश की पुलिस ने हाशिमपुरा हत्‍याकांड में बरी किए गए आरोपियों के खिलाफ़ लखनऊ में 27 अप्रैल को धरना देने वाले 16 लोगों पर मुकदमा कायम किया है। आरोप है बिना अनुमति के प्रदर्शन करने, दंगा भड़काने की कोशिश करने और शांति भंग करने का। इन पर IPC की धाराएं 147, 143, 186, 188, 341 और 187 लगायी गयी हैं।

एफआइआर में शामिल नाम देखिए, हमारे ही बीच के लोग हैं: कवि अजय सिंह, कौशल किशोर, सत्‍यम वर्मा, शाहनवाज़ आलम, राजीव यादव, मोहम्‍मद शोएब, कलाकार धर्मेंद्र कुमार, प्रोफेसर रमेश दीक्षित, शकील कुरैशी, एडवोकेट शमी, श्री रामकृष्‍ण, इमरान सिद्दीकी, फ़हीम, अहमद और रईस। यह एफआइआर 27 अप्रैल को अमीनाबाद थाने में दर्ज कर ली गयी थी लेकिन इसकी सूचना सिर्फ दो दिन पहले रिहाई मंच को दी गयी है। मित्रों, राज्‍य के चरित्र को समझें। इस घटना का तत्‍काल विरोध करें। कोई लेखक-कलाकार अपने तरीके से विरोध करे तो उसमें पेंच न करें। और कोई चारा हो तो बताएं।

पत्रकार और एक्टिविस्ट अभिषेक श्रीवास्तव के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...