Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मनोरंजन

जापान ओपन सुपर सीरीज में भारतीय जीत की आखिरी उम्मीद खत्म

टोक्यो: राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता परूपल्ली कश्यप, जापान ओपन सुपर सीरीज के बैडमिंटन टूर्नामेंट में क्वार्टरफाइनल मुकाबले से हार कर बाहर हो गए हैं। जिससे इस टूर्नामेंट में भारतीय जीत की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई है। विश्व में आठवीं रैंक के खिलाड़ी कश्यप को पुरूष एकल क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सातवीं रैंक के चीनी ताईपेई के चू तिएन चेन ने 42 मिनट की गेम में 21-14, 21-18 से हराकर बाहर कर दिया।

 कश्यप इससे पहले चेन के खिलाफ तीन बार खेल चुके हैं जिसमें भारतीय खिलाड़ी ने दो बार जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार चीनी ताइपेई खिलाड़ी ने अपने रिकॉर्ड को सुधार कर 2-2 से बराबर कर दिया। चेन ने कश्यप को इसी वर्ष ऑल इंग्लैंड टूर्नामेंट में भी मात दी थी। इससे पहले दूसरे दौर के मुकाबले में कश्यप ने भारत के ही तीसरी रैंक के खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत को हराया था। लेकिन वह जीत की लय को बरकरार नहीं रख सके। कश्यप टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी रहे जिन्होंने क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया। इस बार टूर्नामेंट में सभी भारतीय शटलरों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। विश्व की नंबर एक महिला एकल खिलाड़ी सायना नेहवाल भी दूसरे दौर में ही हार कर बाहर हो गई थी। अन्य भारतीयों में पीवी सिंधू और महिला युगल विशेषज्ञ जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा , अजय जयराम, प्रदन्या गादरे तथा एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी भी अपने अपने वर्ग में शुरूआती दौर में हार कर बाहर हो गए थे जबकि आनंद पवार और तरूण कोना तथा एन सिक्की रेड्डी क्वालिफिकेशन में ही बाहर हो गए थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...