Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

विविध

मजीठिया वेतनमान : अभी भी है रिपोर्ट का इंतजार

समाचार पत्र संस्थानों में मजीठिया वेतनमान लागू हुआ या नहीं उक्त संबंध में श्रम विभाग को जांच करके तीन माह के भीतर रिपोर्ट पेश करने की समय सीमा निश्चित की गई थी लेकिन समय बीत गया अब तक कई राज्य सरकारों ने रिपोर्ट नहीं भेजी। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनवाई की तारीख का एलान ना होना कई संदेहों को जन्म देता है। इससे साफ है कि सुप्रीम कोर्ट अब भी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि जिन समाचार पत्र संस्थानों के खिलाफ शिकायत की गई उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी नहीं दी तो सर्वोच्च न्यायालय से बड़ी संस्थान कौन सी है जिसे समाचार पत्र संस्थान जानकारी देंगे। जाहिर सी बात है कि समाचार पत्र संस्थान के मालिकों को किसी का भय नहीं है। अब जब बार-बार नोटिस भेजोगे तो कुछ भी जवाब दें देंगे। जो मूल विषय का संतोषजनक जवाब नहीं होगा।

सभी का इशारा एक तरफ

मजीठिया वेतनमान को लेकर जो लीपापोती हो रही है उसका इशारा एक तरफ जाता है कि किसी ने मजीठिया वेतनमान लागू नहीं किया है। फिर भी है सुप्रीम कोर्ट उक्त मामले में सुनवाई की तारीख का ऐलान क्यों नहीं कर रहा है। उक्त मामले में अनावश्यक देरी होने से वर्षों से न्याय की उम्मीद लगाए पत्रकारों का दर्द बढ़ता जा रहा है। जाहिर सी बात है कि किसी प्रकरण में ज्यादा समय देने का मतलब है कि आरोपी को बचाव के लिए अवसर देना है। इस देरी से केस की दिशा बदल जाएगी और प्रेस मालिक कोई नई परिभाषा गढ़ देंगे।

महेश्वरी प्रसाद मिश्र
पत्रकार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...