
मक्का: सऊदी अरब के विश्व प्रसिद्ध पवित्र मुस्लिम शहर मक्का की अल हरम मस्जिद में नमाजियों पर एक क्रेन के गिरने से 107 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 238 घायल हो गये हैं। हालांकि क्रेन गिरने की वजह तेज आंधी बताई जा रही है। लेकिन अभीआधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इस हादसे में घायल लोगों में नौ भारतीय भी शामिल है। हर साल दुनियाभर से लाखों लोग सऊदी अरब में मक्का की मस्जिद में हज यात्रा पर आते हैं।
सऊदी अरब नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि मक्का में 2011 से मस्जिद बड़ा करने का काम चल रहा है। जिसके लिए कई क्रेनें लगाई गई हैं, उनमें से एक भारी भरकम क्रेन कारण गिरने के कारण यह दुर्घटना हुई। हालांकि अभी क्रेन गिरने के कारण का पता नहीं चल पाया है। लेकिन ऐसा आशंका जताई जा रही है कि तेज आंधी के कारण क्रेन नमाजियों पर गिरी। मक्का और मदीना में मस्जिदों के प्रशासन के प्रवक्ता ने कहा कि काबा की परिक्रमा करते समय जायरिनों पर मस्जिद के एक हिस्से को तोडते हुए क्रेन टूट कर गिर गयी।
सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में मस्जिद के उस भाग में खून से लथपथ कई शव दिखायी दे रहे हैं जिस हिस्से में क्रेन गिरी थी। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप के मुताबिक घायलों में नौ भारतीय भी शामिल है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है “कि जेद्दाह स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने मक्का में हुए हादसे पर नजर बनायी हुई है। वरिष्ठ भारतीय अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। भारतीय डॉक्टरों को सभी सरकारी अस्पतालों में भेजा गया है और हमें अभी और अधिक जानकारी का इंतजार हैं।’’ हादसा हज या से दस दिन पहले हुआ है। या 21 से 26 सितंबर के बीच होने वाली है। सऊदी सरकार ने 2013 से हर देश के हज यात्रियों के कोटा में 20 फीसदी की कटौती कर दी थी।


