Connect with us

Hi, what are you looking for?

ये दुनिया

गिर सकती हैं तेल की कीमतें…!

अमेरिकन बैंक गोल्डमैन ने संभावना जताई है कि कच्चे तेल की कीमत 20 डॉलर प्रति बैरल तक गिर सकती है। हालांकि ऐसा कब तक होगा, इसकी कोई समय-सीमा नहीं बताई गई है। लेकिन अगर ऐसा हुआ तो देश में पैट्रोल-डीजल के कीमतें आधी हो जानी की उम्मीद है। बहरहाल दिल्ली में अभी पेट्रोल की कीमत 61.20 रूपये प्रति लीटर है। यह रेट तब हैं जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब 48 डॉलर प्रति बैरल है। ऐसे में अगर क्रूड ऑइल का भाव 20 डॉलर प्रति बैरल पहुंचता है तो पैट्रोल-डीजल के दाम आधे से भी कम हो जाएंगे।

   अमेरिकन बैंक गोल्डमैन सैक्स द्वारा क्रूड ऑइल की कीमतों के बारे में भविष्यवाणी के बाद अंर्त्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दिखाई दी। अक्टूबर में आपूर्ति के लिए ब्रेंट नॉर्थ सी क्रूड की कीमत 11 सितंबर को 1.05 डॉलर से गिरकर 47.98 डॉलर पर आ गई। अक्टूबर के लिए अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट 1.07 डॉलर से गिरकर 44.85 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। गोल्डमैन ने अपने एक रिसर्च डॉक्यूमेंट में कहा है कि, ’45 डॉलर तक पहुंचने की हमारी भविष्यवाणी के मुताबिक पिछले महीने तेल की कीमतों में भारी गिरावट हुई है।‘  इसके साथ रिसर्च डॉक्यूमेंट में यह भी कहा गया है कि ‘दरअसल ऑइल हमारी उम्मीद से ज्यादा सप्लाई हुई है और आगे ओपेक देशों के तेल उत्पादन में वृद्धि, नॉन-ओपेक देशों से होने वाली सप्लाई और चीन की मंदी के मद्देनज़र मांग में कमजोरी की आशंका को देखते हुए 2016 तक तेल का भंडार सरप्लस ही रहेगा। जिससे आगे भी तेल की कीमतों में भारी गिरावट की संभावना है।‘

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...