Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

डूसू इलेक्शन में केजरीवाल फेल, ABVP ने फिर लहराया जीत का परचम

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में सरकार बनाने के बाद, अरविंद केजरीवाल की युवा वर्ग के बीच जगह बनाने की कोशिशों को करारा झटका लगा है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ (डूसू) के इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी की यूथ विंग छात्र युवा संघर्ष समिति अपना खाता खोलने में नाकाम रही। जबकि आरएसएस आनुषांगिक छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने लगातार दूसरी बार चारों सीटों पर जीत का परचम लहराया है।

       डूसू चुनाव परिणाम एनएसयूआई के लिए भी लगातार दूसरे साल करारा झटका है, पिछले वर्ष भी उसे एबीवीपी के हाथों चारों सीटें गवांनी पड़ी थी। एनएसयूआई अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर दूसरे नंबर पर रहीं। एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद के लिए संतिदर अवाना, सन्नी डेढ़ा को उपाध्यक्ष, अंजलि राणा को सचिव और छतरपाल यादव को संयुक्त सचिव पद के लिए मैदान पर उतारा गया था। अध्यक्ष पद पर सतिंदर अवाना को करीब 6500 वोटों से बड़ी जीत मिली है। दिल्ली यूनिवर्सटी छात्र संघ चुनाव के इन नतीजों से आम आदमी पार्टी को बड़ी निराशा हाथ लगी है। इस बार के डूसू चुनाव में 43 प्रतिशत मतदान हुआ है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...