Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मनोरंजन

यूएस ओपन चैंपियनशिप: इटली की फ्लाविया पैनेटा ने जीता महिला एकल खिताब

इटली की फ्लाविया पैनेटा ने अपने ही देश की रॉबर्टा विंची को हरा कर इस साल का यूएस ओपन महिला एकल खिताब जीत लिया है। फ्लाविया ने सीधे सेटों में 7-6, 6-2 से जीत हासिल की। 49 कोशिशों के बाद फ्लाविया ने जब पहली बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है तब उनकी उम्र 33 वर्ष छह महीने हो चुकी है। फ्लाविया ने ग्रैंड स्लैम के इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में पहली बार विजेता बनने का गौरव हासिल करने के साथ ही टेनिस करियर को अलविदा भी कह दिया।

   फ्लाविया और रॉबर्टा बचपन की सहेलियां दोस्त हैं और इस बार के यूएस ओपन में उन्होंने भारी उलटफ़ेर कर फाइनल तक का सफ़र तय किया। पहली बार ग्रैंड स्लैम मुक़ाबले के फाइनल तक पहुंचने वाली फ्लाविया ने जीतने के बाद कहा, ‘’मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं चैम्पियन बनूंगी। ये मेरे पसंदीदा टूर्नामेंट में से एक है, मैं यहां खेलना पसंद करती हूं। मेरी टीम ने जो मेरे लिए किया उसके लिए मैं उनकी ज़रूर तारीफ़ करूंगी और अपनी दोस्त के साथ खेलना भी बढ़िया था।” उधर फाइनल में हार का मुंह देखने वाली रॉबर्टा विंची ने कहा, ”यह मुश्किल था, बीते 24 घंटे मेरे दिमाग में बहुत सी बातें थी। लेकिन मैं फ्लाविया के लिए सचमुच बहुत खुश हूं। जिस खिलाड़ी को आप लंबे समय से जानते हों उसके खिलाफ़ खेलना कठिन होता है। मैंने अपना बेहतरीन खेलने की कोशिश की लेकिन फ्लाविया ने अविश्वसनीय तरीके से खेला और मुझे बधाई देनी होगी।’’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...