Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

भ्रष्टाचार की जांच पर मिस्र सरकार ने दिया इस्तीफ़ा….

मिश्र:  राष्ट्रपति सीसी ने भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ कड़ा रुख़ अख़्तियार किया है। राष्ट्रपति अब्दुल फ़तह अल सीसी के दफ़्तर ने जानकारी दी है कि देश की सरकार ने इस्तीफ़ा दे दिया है और शरीफ़ इस्माइल से एक सप्ताह के भीतर नई सरकार गठित करने के लिए कहा गया है। शरीफ़ निवर्तमान सरकार में पेट्रोलियम मंत्री थे। सरकार के इस्तीफ़े का कोई अधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।  हालांकि एक वरिष्ठ सूत्र के मुताबिक इसका मक़सद एक भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद कैबिनेट में फ़ेरबदल करना हो सकता है।

   पिछले सोमवार को मिस्र के कृषि मंत्री सलाह हेलाल को भ्रष्टाचार के एक मामले की जांच के बाद गिरफ़्तार कर लिया गया था। प्रधानमंत्री इब्राहिम महलाब की सरकार का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया गया है। एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री इब्राहिम महलाब ने राष्ट्रपति सीसी को सरकार का इस्तीफ़ा सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया। नई सरकार गठित होने तक निवर्तमान सरकार कार्यवाहक के रूप में काम करती रहेगी। राष्ट्रपति सीसी ने देश में भ्रष्टाचार ख़त्म करने का वादा किया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...