Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

अफगानिस्तान: तालिबानी आतंकियों ने किया जेल पर आत्मघाती हमला, 355 कैदी फरार

काबुल: तालिबान आतंकियों ने रात में अफगानिस्तान के गजनी क्षेत्र में एक जेल पर  आत्मघाती हमला करके 350 से ज्यादा कैदियों को छुड़वा लिया है। सुसाइड बॉम्बर्स और बंदूकधारियों के इस हमले में चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है। आतंकी संगठन ने दावा किया है कि छुड़वाए गए कैदियों में 150 तालिबानी भी शामिल हैं।

काबुल: तालिबान आतंकियों ने रात में अफगानिस्तान के गजनी क्षेत्र में एक जेल पर  आत्मघाती हमला करके 350 से ज्यादा कैदियों को छुड़वा लिया है। सुसाइड बॉम्बर्स और बंदूकधारियों के इस हमले में चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है। आतंकी संगठन ने दावा किया है कि छुड़वाए गए कैदियों में 150 तालिबानी भी शामिल हैं।

              सोमवार की तड़के 2.30 बजे यह हमला किया गया। एक सिक्युरिटी अफसर ने बताया कि हमलावरों ने अफगान सैनिकों की यूनिफॉर्म पहनी हुई थी। गजनी के गवर्नर ऑफिस के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर दो संदिग्ध सुसाइड बॉम्बर्स के शव मिले हैं। उन्होंने कार में बैठकर जेल के मुख्य दरवाजे को विस्फोट से उड़ाया था। इस हमले में चार सुरक्षाकर्मियों के अलावा सात तालिबानी आतंकी मारे गए हैं। अफगानिस्तान गृह मंत्रालय ने बताया कि 436 कैदियों में से 355 भाग गए हैं। भागने वाले ज्यादातर कैदी राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाले क्राइम किए थे।
           तालिबान का दावा है कि उसने आत्‍मघाती हमले में 40 सुरक्षाकर्मियों को मारा है। अफगानिस्तान में 2011 में भी तालिबानी आतंकियों द्वारा इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया था । जब कंधार शहर की जेल से करीब 500 कैदी भाग गए थे, जिनमें से ज्यादातर तालिबानी आतंकी थे। आतंकियों ने जेल के बाहर एक किलोमीटर लंबी सुरंग खोदकर कैदियों को छुड़वाया था। आतंकियों ने पांच महीने में यह सुरंग खोदी थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...