Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मनोरंजन

नए नियमों के साथ होगी हॉकी लीग

 नई दिल्ली:  भारत में देसी-विदेशी खिलाड़ियों से सजी हॉकी इंडिया लीग का चौथा संस्करण नए नियमों के साथ आयोजित होगा। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने इन नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि अब मैदानी गोल होने पर टीम को एक नहीं, बल्कि दो गोल मिलेंगे। ऐसा खिलाड़ियों की कलात्मक शैली को पुनर्जीवित करने के लिए किया जा रहा है। नरेंद्र बत्रा के अनुसार अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ ने भी इन नियमों को मान्यता दे दी है।

             नए नियमों का प्रयोग दो साल तक होगा. नरेंद्र बत्रा के अनुसार इन दिनों खिलाड़ियों और टीमों का ज़ोर पेनाल्टी कॉर्नर हासिल करने पर होता है, इससे कलात्मक हॉकी का आकर्षण दिन पर दिन घट रहा है। नए नियम के आने से अगर कोई टीम एक गोल से पिछड़ रही है तो वह अंतिम समय में भी मैदानी गोल कर जीत सकती है। इसके अलावा अगर किसी खिलाड़ी को जान-बूझकर गोल करते समय गिराया जाता है तो उसके बाद मिले पेनाल्टी स्ट्रोक पर भी दो गोल दिए जाएंगे। जिसका फ़ैसला अंपायर ही करेंगे। पेनाल्टी कॉर्नर और पेनाल्टी शूट ऑउट पर गोल का नियम पहले जैसा ही रहेगा। बत्रा ने बताया कि लीग की हर टीम में कुल मिलाकर 20 खिलाड़ी होंगे। इनमें 12 भारतीय और 8 विदेशी खिलाड़ी होंगे। हर टीम में 2 गोलकीपर होंगे और सभी 20 खिलाड़ियों के नाम मैच शीट पर होंगे। उन्हें बेंच पर बैठने का अधिकार होगा। मैच जीतने वाली टीम को पांच अंक मिलेंगे। मैच ड्रा होने पर दोनों टीमों को 2-2 अंक मिलेंगे। इसके अलावा दो या इससे कम गोल से हारने वाली टीम को एक अंक मिलेगा लेकिन तीन या इससे अधिक गोल से हारने वाली टीम को कोई अंक नही मिलेगा।  वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लीग में खेलने को लेकर उन्होंने कहा कि जब तक दोनों देशो के संबध सामान्य नहीं हो जाते तब तक उनका लीग में खेलना मुश्किल है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...