
दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूज़ होने वाले सर्च इंजन गूगल ने भारतीय मशहूर चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन को उनकी 100वीं जयंती पर डूडल बना कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी है। मकबूल फिदा हुसैन का जन्म 17 सितंबर 1915 को महाराष्ट्र के पंढरपुर में हुआ था। चार साल पहले 9 जून 2011 को लंदन में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। उनके नाम का फिदा शब्द कला के प्रति समर्पण को बंया करता है।
यही वजह है कि एमएफ हुसैन के नाम से जाने वाले इस प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार को इंडियन पिकासो कहा जाता है। अब गूगल ने भी उनकी प्रतिभा को सलाम किया है।


