Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

जनवरी 2016 से निचले ग्रेड की नौकरियों में बिना साक्षात्कार भर्ती !

केंद्र सरकार जनवरी से निचले ग्रेड की नौकरियों में बिना साक्षात्कार भर्ती शुरू कर देगी। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है। इस संबंध में सचिवों की समिति ने अपनी रिपोर्ट पीएमओ ऑफिस को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में निचले ग्रेड की नौकरियों में साक्षात्कार चरणबद्ध तरीके से खत्म करने की अनुशंसा की गई है।

केंद्र सरकार जनवरी से निचले ग्रेड की नौकरियों में बिना साक्षात्कार भर्ती शुरू कर देगी। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है। इस संबंध में सचिवों की समिति ने अपनी रिपोर्ट पीएमओ ऑफिस को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में निचले ग्रेड की नौकरियों में साक्षात्कार चरणबद्ध तरीके से खत्म करने की अनुशंसा की गई है।

प्रधानमंत्री ने इस संबंध में सभी विभागों को ब्यौरा एकत्र करके जल्द से जल्द पूरी योजना तैयार करने के निर्देश दिए थे। कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में इस योजना को अमल में लाने का प्रारूप तैयार किया गया है। कैबिनेट सचिवालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, निचले ग्रेड की नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षाओं के मौजूदा योग्यता के मानकों में छेड़छाड़ नहीं होगी। यानी अगर किसी नौकरी के लिए स्नातक की योग्यता है, तो वह बनी रहेगी। केवल साक्षात्कार के अंक नहीं जुड़ेंगे। सूत्रों ने बताया कि ऑनलाइन स्क्रीनिंग करके मेरिट सूची ऑनलाइन ही जारी होगी, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं हो। पीएम ने कहा था कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। पीएमओ जल्द नई भर्तियों के लिए साक्षात्कार की अनिवार्यता खत्म करने का ऐलान कर सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...