Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

विविध

PM मोदी के व्यक्तित्व पर आधारित ‘शान बढ़ाने आया हूं’ ऑडियो सी.डी का विमोचन

केन्‍द्रीय सामाजिक न्‍याय एवं आधिकारिता मंत्री श्री थावर चंद्र गहलोत ने सामाजिक न्‍याय और आधिकारिता मंत्रालय में देश के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के व्‍यक्तित्‍व और कृतित्‍व पर आधारित ऑडियो सी.डी. ‘शान बढ़ाने आया हूं’ का विमोचन किया। ‘सिनेमोत्‍सव-फिल्‍मोत्‍सव’ मुम्‍बई द्वारा तैयार इस ऑडियो सी.डी. के गीत की रचना मध्‍यप्रदेश के वरिष्‍ठ पत्रकार कृष्‍णमोहन झा ने की है। देश के प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार अमित शरद त्रिवेदी ने इस गीत में अपने मधुर स्‍वर दिये है।

विमोचन अवसर पर श्री गहलोत ने ऑडियो सी.डी. के गीतकार कृष्‍णमोहन झा को गीत की सफलता के लिए शुभकामनायें दी। उन्‍होंने कहा है कि यह गीत जन-जन के नायक देश के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के अब तक के सफर और उनकी भावी योजनाओं पर प्रकाश डालता है। यह ऑडियो जन-जन में लोकप्रिय होगा। इस अवसर पर दिल्‍ली से प्रकाशित शुक्लपक्ष के सहायक संपादक सुभाष चंद्र झा मौजूद थे। विमोचन के दौरान गीत के रचयिता कृष्‍णमोहन झा ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के सवा साल के कार्यकाल के बारे में एक समीक्षात्‍मक पुस्‍तक ‘यशस्‍वी मोदी’ भेट की। इस पुस्‍तक का प्रकाशन मुदित पब्लिकेशन्‍स भोपाल द्वारा किया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...