Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

सरकार आई बैकफुट पर, व्यापम घोटाले की लड़ाई लड़ रहे डॉ.राय का ट्रांस्फर ऑर्डर लिया वापस

इंदौर: मध्य प्रदेश में हुए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले की लड़ाई लड़ रहे चिकित्सक डॉ.आनंद राय और उनकी पत्नी गौरी राय के तबादले के मामले में राज्य सरकार अब बैकफुट पर आ गई है और उसने अपने ही आदेश वापस ले लिए हैं। सरकार की ओर से यह जानकारी उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में दी गई है। गौरतलब है कि डॉ.राय व्यापमं के खिलाफ लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। इसी बीच उनका और उनकी पत्नी डॉ. गौरी राय का धार तबादला कर दिया गया था। डॉ. राय ने इसके खिलाफ याचिका दायर कर इन तबादलों को द्वेषपूर्ण कार्रवाई बताया था। जिसमें न्यायालय द्वारा तबादलों पर स्थगन दे दिया गया था।

  डॉ. राय के अधिवक्ता विवेक तन्खा ने जानकारी देते हुए बताया है डॉ. राय और उनकी पत्नी के तबादले को लेकर दायर की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति डी.के.पालीवाल व न्यायमूर्ति पी.के.जायसवाल की युगलपीठ को सरकार की ओर से बताया गया कि दोनों के स्थानांतरण आदेश वापस ले लिए गए हैं और उन्हें इंदौर पदस्थ किया जाएगा। अधिवक्ता तन्खा ने आगे बताया है कि सरकार की ओर से दोनों के लंबित वेतन देने की बात भी न्यायालय के समक्ष कही गई है। इस तरह अब यह मामला खत्म हो गया है।डॉ. राय ने इसी दौरान न्यायालय को एक शपथ-पत्र देकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अपने आवास पर मुलाकात कर प्रलोभन देने का आरोप लगाया था। शपथ-पत्र में कहा गया था कि चौहान ने उन्हें अपने आवास पर बुलाया और एक घंटे तक चर्चा की। इस चर्चा में उन्हें प्रलोभन दिया गया कि अगर वे व्यापमं को लेकर चलाए जा रहे अभियान से उनका (चौहान) व परिवार का नाम हटा देते हैं तो उनका तबादला निरस्त कर दिया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...