Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मनोरंजन

भारतीय खिलाड़ी एसपी सेतुरमन विश्वकप शतरंज प्रतियोगिता से बाहर

बाकू (अजरबेजान): भारतीय ग्रैंडमास्टर एसपी सेतुरमन यहां विश्व कप शतरंज के तीसरे दौर में मेजबान देश के स्टार शखरियार मामेदयारोव से दूसरी बाजी ड्रॉ खेलने के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। सेतुरमन ने पिछले दौर में भारत के ही हरिकृष्णा के खिलाफ जीत के बाद मामेदयारोव को चुनौती दी थी जिन्हें यहां स्थानीय प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

           सेतुरमन उस समय ड्रॉ के लिए राजी हो गए, जब उनके सामने बाजी ड्रॉ कराने या गंवाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। इस ड्रॉ के साथ अजरबेजान के ग्रैंडमास्टर ने 16 लाख डॉलर इनामी प्रतियोगिता के अंतिम 16 में जगह बनाई। सेतुरमन की हार के साथ इस साल विश्व कप शतरंज में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। अन्य महत्वपूर्ण मुकाबलों में नीदरलैंड्स के अनीष गिरि ने हंगरी के पीटर लेको को हराया जबकि रूस के एलेक्सांद्र ग्रिश्चुक ने उक्रेन के पावेल एल्यानोव को शिकस्त दी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...