Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का दिल का दौरा पड़ने से निधन

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीआईआई) के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्हें कुछ दिन पहले दिल भी का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें कोलकाता के बीएम बिड़ला अस्पताल में भर्ती किया गया था। 75 वर्षीय डालमिया पिछले काफी समय से बीमार थे। वे इसी वर्ष मार्च में बीसीआईआई के अध्यक्ष बने थे। लगभग 11 वर्षों बाद वापसी करते हुए डालमिया अध्यक्ष चुने गए थे। हालांकि अध्यक्ष बनने के बाद से बीमारी के कारणों से उनकी सक्रियता ज्यादा नहीं रही थी और वे कोलकाता से कामकाज देख रहे थे। आईसीसी के पहले भारतीय अध्यक्ष रह चुके डालमिया का पार्थिव शरीर CAB के दफ्तर ले जाया जाएगा।

                                    राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इस दुखी की घड़ी में वह उनके परिवार के साथ हैं। डालमिया के निधन की खबर मिलते ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बिड़ला अस्पताल के लिए घर से रवाना हो गए। वहीं सचिन ने शोक जताते हुए लिखा की डालमिया ने हमेशा उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने क्रिकेट के लिए काफी मेहनत भी की। सचिन ने लिखा की उनके करियर के अंतिम दौर में ईडन गार्डन में हुए टेस्ट मैच को खास बनाने में डालमिया का ही हाथ था। BCCI के साथ-साथ क्रिकेटर सुरेश रैना, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह ने भी शोक जताया और ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है। बीसीसीआई ने अपने अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि क्रिकेट जगत को उनकी काफी कमी खलेगी। बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने बयान जारी कर कहा, ‘बीसीसीआई के सभी मेंबर्स की ओर से मैं डालमिया के शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं। भारतीय क्रिकेट में पिता समान डालमिया ने भारत में क्रिकेट के खेल के विकास के लिए ही काम किया। क्रिकेट जगत को उनकी काफी कमी खलेगी।’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...