
नई दिल्ली: स्मार्टफोन यूजर्स को हमेशा ये खतरा लगा रहता है कि कहीं उनका मोबाइल हैकर्स ट्रैक न कर लें। ऐसे में अपने मोबाइल को सेफ करना बेहद जरूरी है। अब आप अपने फोन में एक ऐप्पलिकेशन के जरिए आसानी से हैकरों के द्वारा की जाने वाली मोबाइल ट्रैकिंग से सुरक्षित रह सकते है। अगर कोई ऐसा करने की कोशिश भी करेगा तो आपको इस एप्प के माध्यम से तुरंत पता चल जाएगा। इस ऐप्पलिकेशन का नाम है स्नूपस्निच एप्प। स्नूपस्निच नाम का यह एप्प आईएमएसआई इंटरनेशनल मोबाइल सब्सक्राइबर आइडेंटिटी कैचर्स का पता लगाएगा। यह एप्प इस बात पर नजर रखेगा कि कहीं कोई आपके फोन की जासूसी तो नहीं कर रहा।
हैकर्स मोबाइल नेटवक्र्स पर प्राइवेट कॉल्स सुनने या फिर मैसेज पढऩे के लिए आईएमएसआई कैचर्स या स्टिंगरेज का इस्तेमाल करते हैं। स्नूपस्निच आईएमएसआई कैचर्स का पता लगाता है और स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान करता है कि उनके फोन से उनकी निजी जानकारी कहीं और भी जा रही है। यह एप्प उन सिग्नल्स को स्कैन करता है जो बताते हैं कि फोन की जानकारी किसी वैध टावर से स्टिंग पर एकत्रित हो रही है। फिलहाल यह एप उन एंड्रॉयड हैंडसेट्स के साथ काम करता है जो क्वालकॉम चिपसेप पर है जैसे सोनी और सैमसंग गैलेक्सी।


