Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मनोरंजन

गोरे होने का साबुन निकला बेकार तो साउथ सुपरस्टार को भेजा कोर्ट का नोटिस

वायानाड: साउथ के मेगा स्टार मम्मूटी को एक ‘फेयरनेस साबुन’ के चलते एक शख्स ने कोर्ट में घसीट लिया है। इस साबुन के विज्ञापन में मम्मूटी ने काम किया था। इस साबुन का इस्तेमाल करने और निराशाजनक नतीजे सामने आने के बाद उसने केस ठोक दिया। केरल के वायानाड में रहने वाले एक आर्टिस्ट ने कंज्यूमर कोर्ट में इंदुलेखा वाइट सोप बनाने वाली कंपनी पर केस दायर किया है। इस साबुन की प्रमोशन मम्मूटी करते रहे हैं। साबुन निर्माता कंपनी और 64 साल के एक्टर मम्मूटी को कोर्ट ने समन जारी किया है। इस केस की सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी।

                  साउथ के सुपरस्टार को कोर्ट का नोटिस पहुंचाने वाले मूर्तिकार के चाथू ने बताया कि उन्होंने करीब 1 साल तक इंदुलेखा साबुन का इस्तेमाल किया लेकिन गोरा नहीं हुआ। हमारे बड़े बड़े कलाकार आजकल प्रॉडक्ट्स को बिना किसी प्रतिबद्धता या पुष्टि के एंडोर्स करते रहते हैं, यह रुकना चाहिए। वहीं मम्मूटी के वकील ए.एंटनी का कहना है कि इस पर मम्मूटी पर दोषारोपण करना गलत है। उन्होंने कहा, मम्मूटी एक कलाकार  हैं। वह इस मामले में घसीटे जा रहे हैं। उन्होंने ऐड में केवल वे लाइनें पढ़ीं जो उन्हें स्क्रिप्टराइटर ने लिखकर दीं। उन्होंने केवल एक्टिंग की जोकि उनका प्रोफेशन है। 3 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके मम्मूटी इस ऐड में ‘गोरी और चमकदार त्वचा’ के लिए इस साबुन के प्रयोग की सलाह देते हैं। लघु फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर शहद मराकर ने कहा कि हर एक्टर और कलाकार को सरवाइव करने के लिए कुछ न कुछ करना होता है। जिसने मम्मूटी को इस विवाद में खींचा है, उसकी भी यही जरूरत है। फिलहाल चाहे इस मामले का कोर्ट में निर्णय कुछ भी रहे, लेकिन इस मामले से एक बार फिर उस बहस को हवा मिल सकती है जिसमें फिल्मी सितारों से किसी भी प्रॉडक्ट को इंडोर्स करने से पहले उसकी प्रमाणिकता पर खरे होने की मांग की जाती रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...