Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

पोखरण: सेना अभ्यास के दौरान हुआ हादसा, मेजर ध्रुव यादव शहीद

पोखरण फायरिंग रेंज में मंगलवार को एक हादसे में भारतीय सेना के मेजर ध्रुव यादव शहीद हो गए। जानकारी के मुताबिक टैंक फायरिंग के दौरान दुर्घटनावश एक गोला फटने से मेजर की मौत, मौके पर ही हो गई। इस हादसे की कोर्ट ऑफ इनक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

पोखरण फायरिंग रेंज में मंगलवार को एक हादसे में भारतीय सेना के मेजर ध्रुव यादव शहीद हो गए। जानकारी के मुताबिक टैंक फायरिंग के दौरान दुर्घटनावश एक गोला फटने से मेजर की मौत, मौके पर ही हो गई। इस हादसे की कोर्ट ऑफ इनक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

खबरों के अनुसार, हादसे में कुछ जवानों को भी चोटें आई हैं। देश की सबसे बड़ी पोखरण फायरिंग रेंज में सेना की विभिन्न यूनिट्स का युद्धाभ्यास सामान्य तौर पर चलता रहता है। इन दिनों फायरिंग रेंज में भारतीय सेना की 75 आर्मड का युद्धाभ्यास चल रहा है। बताया जाता है कि युद्धाभ्यास के दौरान टैंक से निकला गोला अपने लक्ष्य तक पहुंचने की बाजय वहीं फट गया। गोले की चपेट में आए मेजर ध्रुव यादव की मौके पर मौत हो गई। जोधपुर में सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष ओझा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि सेना की तरफ से इस हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं। मेजर ध्रुव हरियाणा के रहने वाले थे और उनकी उम्र 32 साल थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...