Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

छत्तीसगढ़: सरकारी स्कूल की किताब में लिखा, पुरूषों में बढ़ती बेकारी का कारण कामकाजी महिलायें

रायपुर: ‘महिलाओं की वजह से पुरुषों में बेकारी बढ़ रही है’…यह किसी नेता का बेतुका बयान नहीं है बल्कि यह विवादित जानकारी छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूल में पढ़ाई जा रही है। राज्य में 10वीं की सामाजिक विज्ञान किताब में इसका उल्लेख किया गया है। जिसे लेकर काफी बवाल मच गया है। महिला संगठन सहित विपक्षी दलों ने सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। कांग्रेस अब इसके खिलाफ प्रदर्शन करने की तैयारी में है।

          दरअसल, किताब के 181 पेज नंबर में महिलाओं को लेकर लिखे गए हिस्से में यह जानकारी दी गई है। महिलाओं की नौकरी को लेकर किताब में लिखा गया है की स्वतंत्रता से पूर्व बहुत कम महिलाएं नौकरी करती थीं। लेकिन, आज सभी क्षेत्रों में महिलाएं नौकरी करने लगी हैं। जिससे पुरुषों में बेरोजगारी का अनुपात बढ़ा है। इस पूरे मामले की शिकायत जशपुर की रहने वाली सौम्या गर्ग ने छत्तीसगढ़ महिला आयोग से की है। जिसके बाद महिला आयोग ने इस मुद्दे को प्रमुखता से लिए जाने की बात कही, साथ ही इस मामले पर मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री को पत्र लिखने का आश्वासन दिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...