Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

आयरलैंड पहुंचे पीएम मोदी, आर्थिक संबंधों के मजबूत होने की उम्मीद

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी सात दिनों के अपने आयरलैंड और अमेरिका यात्रा कार्यक्रम के अनुसार डबलिन पहुंच गए हैं। 60 साल में आयरलैंड पहुंचने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। आयरलैंड में मोदी डबलिन सिटी सेंटर के सरकारी भवन में प्रधानमंत्री इंडा केनी के साथ बातचीत करेंगे और उसके बाद केनी, मोदी के सम्मान में कामकाजी भोज का आयोजन करेंगे। यहां पीएम अपने आयरलैंड मंत्रियों से मिलने के अलावा भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।

              यात्रा के बारे में मोदी ने फेसबुक पर पोस्ट में लिखा, हम आने वाले वर्षों में आयरलैंड के साथ आर्थिक संबंधों और लोगों के बीच सम्पर्क को और मजबूत बनाने की उम्मीद करते हैं। भारत और आयरलैंड के बीच संबंध स्वतंत्रता के बाद से ही हैं और साल 2013 में दोनों देशों के बीच वस्तु और सेवाओं का कुल कारोबार 2.48 अरब यूरो था। आयरलैंड के बाद पीएम यूएस जाएंगे। पीएम बनने के बाद मोदी की ये दूसरी अमेरिकी यात्रा है। पीएम इस यात्रा के दौरान संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में हिस्सा लेंगे और सुरक्षा परिषद में भारत को स्थाई सीट के लिए दबाव बनाएंगे। भारत अर्से से इसकी मांग कर रहा है।  27 सितंबर को पीएम फेसबुक और गूगल के हेडक्वार्टर जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिका दौरे से ठीक पहले सरकार ने अमेरिका से हेलीकॉप्टर खरीदने के फैसले को हरी झंडी दे दी है। वायुसेना के लिए खरीदे जाने वाले इस सौदे को लेकर कुछ सालों से बातचीत चल रही थी। करीब 3 अरब डॉलर के इस सौदे के दौरान भारत-अमेरिका से 15 अपाचे हेलिकॉप्टर और 22 हेवीलिफ्ट चिनूक हेलिकॉप्टर खरीदे जाएंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...