Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

रांची में सांप्रदायिक तनाव, धारा 144 लागू

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में दो समुदाय के लोग सड़कों पर उतरकर एक-दूसरे को चुनौती देने लगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी और कुछ इलाकों में लोगों पर लाठीचार्ज किए जाने की भी सूचना है। लाठीचार्ज में एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। उपद्रवियों ने सिटी एसपी की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 144 लागू करते हुए उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू कर दी है।

     गौरतलब है कि 25 सितंबर की रात को लगभग 11 बजे सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने की साजिश के तहत डोरंडा के पत्थर रोड लोअर हिनू के शिवपुरी इलाके में स्थित श्री करूणामयी काली मां, श्री बगलामुखी मां मंदिर के सामने और उसके निकट दो स्थलों पर प्रतिबंधित मांस के टुकड़े फेंक दिए गए थे। देखते ही देखते हंगामा खड़ा हो गया और हिंदू संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोग आसपास के इलाके से आकर वहां जुट गए और हंगामा करने लगे। उपद्रवियों ने एक चिकन की दुकान और एक क्लब को आग के हवाले कर दिया। स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए रात में ही बड़े पैमाने पर पुलिस बल  और कोबरा के जवानों को मौके पर तैनात कर दिया गया। शहर में तनाव को देखते हुए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। झारखंड के सीएम रघुवर दास ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए फिलहाल लोग अपने घरों में ही रहे और अफवाहों पर ध्यान न दें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...