Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ हल्ला बोल…….

उत्तर-प्रदेश: एक तरफ फिरोजाबाद में जिलाधिकारी स्वच्छ भारत मिशन के तहत धरमई गांव के लोगों से खुले में शौच नहीं करने की अपील कर रहे हैं, तो दूसरी ओर आगरा में वयोवृद्ध समाजसेवी, स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री चिम्‍मनलाल जैन पिछले 3 माह से सरकार से शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।

उत्तर-प्रदेश: एक तरफ फिरोजाबाद में जिलाधिकारी स्वच्छ भारत मिशन के तहत धरमई गांव के लोगों से खुले में शौच नहीं करने की अपील कर रहे हैं, तो दूसरी ओर आगरा में वयोवृद्ध समाजसेवी, स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री चिम्‍मनलाल जैन पिछले 3 माह से सरकार से शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।

24 सितंबर को जिलाधिकारी ने गांव धरमई में दौरा किया था। जहां उन्होंने गांव में कई पक्के मकान तो देखे, लेकिन घरों में कहीं भी शौचालय की व्यवस्था नहीं पाई। जिसके बाद प्रशासनिक कर्मचारियों से पता चला कि गांव में सभी लोग खुले में ही शौच के लिए जाते हैं और जब ग्रामीणों को ऐसा करने से मना किया जाता है, तो कुछ ग्रामीण दबंगई दिखाते हैं। जिसके बाद जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को खुले में शौच करने पर होने वाले दुष्प्रभावों को समझाया। साथ ही उन्होंने आदेश दिया कि अब जो भी ग्रामीण खुले में शौच करेंगे उन्हें वांटेड घोषित करके क्षेत्र में उनके पोस्‍टर लगाये जाएंगे और पांच सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर श्री चिम्‍मनलाल ने आगरा के होटल गोवर्धन में पत्रकार वार्ता की। जिसमें उन्होंने 2 अक्टूबर को यमुना में जल समाधि लेने की घोषणा की है। उनका कहना है कि सरकार राजस्व के लालच में समाज को विकृत रूप देने वाली शराब पर रोक नहीं लगा रही है। जबकि समाज में शराब की लत के कारण अनेक गरीब परिवार भुखमरी की कगार पर हैं। सरकार ने अगर उनकी मांग नहीं मानी तो वह 2 अक्टूबर को जल समाधि ले लेगें और 30 अक्टूबर को यानी गांधी जंयती के दिन से उनके सहयोगी शराब के ठेकों में आग लगाना शुरू कर देंगे। गौरतलब है कि समाज सेवी चिम्‍मनलाल पिछले तीन माह से सरकार से शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...