Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

बिहार: चुनाव में हार्टिक पटेल करेंगे नीतीश का समर्थन

जमशेदपुर: पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन करेंगे क्योंकि जदयू नेता उनके समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। प्रदेश में जदयू, राजद और कांग्रेस के ‘महागठबंधन’ का मुकाबला भाजपा, लोजपा, आरएलएसपी और हम के गठबंधन से है।

जमशेदपुर: पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन करेंगे क्योंकि जदयू नेता उनके समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। प्रदेश में जदयू, राजद और कांग्रेस के ‘महागठबंधन’ का मुकाबला भाजपा, लोजपा, आरएलएसपी और हम के गठबंधन से है।

             हार्दिक ने कोटा आंदोलन के बारे में कहा कि वह इस आंदोलन को उसके तार्किक अंत तक ले जाने की कसम खा चुके हैं। आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए गुजरात सरकार द्वारा घोषित पैकेज के बारे में हार्दिक ने कहा कि जो दिया गया है वह लॉलीपॉप है जबकि उनकी मांग है कि आरक्षण केवल जाति के आधार पर होना चाहिए। mपाटीदार अनामत आंदोलन समिति के संयोजक हार्दिक ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि वह पैकेज पर नाराजगी दर्ज कराने के लिए ‘लॉलीपॉप’ आंदोलन शुरू करेगे। इस बीच, उन्होंने पिछले छह दशकों में आरक्षण की समीक्षा की वकालत की है। बतौर मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में गुजरात में विकास के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले डेढ़ दशक में अमीर और अमीर हुए हैं जबकि गरीब और गरीब होते चले गए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...