Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

दीपावली से क्रेडिट-डेबिट कार्ड धारकों को इनकम टैक्स में मिलेगी छूट!

नई दिल्ली: एक योजना के तहत दीपावली के खास मौके पर केंद्र सरकार डेबिट-क्रेडिट कार्ड घारकों को एक नया तोहफा देने की तैयारी कर रही है।  वित्त मंत्रालय ने आखिरकार प्लास्टिक मनी को बढ़ावा देने का पूरा मन बना लिया है। जिसके तहत इस क्रम में मंत्रालय की ओर से जून में निर्मित की गई योजना को विस्तृत रूप देने के लिए नई योजना बनाई जा रही है।

नई दिल्ली: एक योजना के तहत दीपावली के खास मौके पर केंद्र सरकार डेबिट-क्रेडिट कार्ड घारकों को एक नया तोहफा देने की तैयारी कर रही है।  वित्त मंत्रालय ने आखिरकार प्लास्टिक मनी को बढ़ावा देने का पूरा मन बना लिया है। जिसके तहत इस क्रम में मंत्रालय की ओर से जून में निर्मित की गई योजना को विस्तृत रूप देने के लिए नई योजना बनाई जा रही है।

         केंद्र सरकार के इस तोहफे के तहत डेबिट-क्रेडिट कार्ड धारकों को आयकर में दो प्रतिशत की छूट देने का प्रावधान बनाया जा रहा है। मंत्रालय के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 100 रुपये से ऊपर हर एक खरीद को कार्ड की मदद से लिए जाने पर ग्राहकों को 2 प्रतिशत की छूट मिलेगी। लेकिन इस छूट का वर्गीकरण कार्ड से किए गए खर्च के आधार पर होगा। इसका मतलब ये है कि प्लास्टिक मनी का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले को अब ज्यादा फायदा मिलेगा। यहां खास बात ये है कि सरकार आयकर में सिर्फ ग्राहकों को ही नहीं दुकानदारों को भी छूट दिलाएगी। उनको मिलने वाली छूट आधे से एक प्रतिशत तक होगी। वहीं इसके लिए जरूरी सिर्फ इतना होगा कि इस लाभ का फायदा उठाने के लिए एक निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना होगा।  गौरतलब है कि वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट भाषण में भी इस तरह की घोषणा की थी। अपनी घोषणा में उन्होंने डेबिट-क्रेडिट कार्ड की मदद से लेन-देन को बढ़ावा देने व नकद लेन-देन को कम करने के लिए कदम आगे बढ़ाने को भी कहा था। बताया गया है कि विभिन्न स्तरों पर ये खरीददारों और विक्रेताओं दोनों के लिए ही होगा। इतना ही नहीं एक लाख रुपये से ज्यादा के लेन-देन को नकद की बजाय इलेक्ट्रॉनिक या चेक की मदद से अनिवार्य किया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...