Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

फर्जी नियुक्ति मामले में दिग्विजय सिंह को नोटिस, 30 सितंबर को होगी पूछताछ

भोपाल: पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को  विधानसभा सचिवालाय में की गई कथित तौर पर अवैधानिक नियुक्तियां एवं भर्तियों के मामले में नोटिस भेजा है। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) सलीम खान ने बताया कि दिग्विजय सिंह के भोपाल से बाहर होने के कारण फिलहाल उनके सरकारी निवास पर मौजूद कर्मचारी को नोटिस दिया गया है।

  नोटिस में विधानसभा में कथित तौर पर अवैधानिक नियुक्तियों में उनके खिलाफ दर्ज मामले में उनसे पूछताछ और उनके बयान दर्ज करने के लिये उन्हें 30 सितम्बर को सीएसपी कार्यालय में उपस्थित होने के लिये कहा गया है। मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत पर 27 फरवरी 2015 को मप्र विधानसभा सचिवालय में की गई अवैधानिक नियुक्तियों एंव भर्तियों के मामले में कांगे्रस के महासचिव दिग्विजय सिंह, मध्यप्रदेश के विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि सिंह के वर्ष 1993 से 2003 के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के दौरान कथित तौर पर मप्र विधानसभा में यह नियुक्ति घोटाला हुआ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...