Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

केरल सरकार की वेबसाइट हुई हैक, हैकरों ने लिखा पाकिसतान जिंदाबाद

केरल सरकार की सरकारी वेबसाइट को हैकरों ने हैक कर लिया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हैकर पाकिस्तानी आतंकी हो सकते हैं, क्योंकि वेब साइट पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे पाए गए हैं। पुलिस की साइबर शाखा मामले की जांच कर रही है। हैकिंग 26 सितंबर की रात होने का संदेह है।

केरल सरकार की सरकारी वेबसाइट को हैकरों ने हैक कर लिया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हैकर पाकिस्तानी आतंकी हो सकते हैं, क्योंकि वेब साइट पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे पाए गए हैं। पुलिस की साइबर शाखा मामले की जांच कर रही है। हैकिंग 26 सितंबर की रात होने का संदेह है।

मामले की पुष्टि करते हुए प्रदेश के गृहमंत्री रमेश चेन्नीतला ने बताया कि राज्य सरकार की सरकारी वेबसाइट  www।keralagov।in को पाकिस्तान के हैकरों ने हैक कर लिया है। उसे पूर्व स्थिति में बहाल करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हैकर्स ने जलते हुए भारतीय ध्वज की एक तस्वीर वेबसाइट पर छोड़ी है और पाकिस्तान जिंदाबाद जैसे नारे लिखे हैं। चेन्नीतला ने कहा कि केरल पुलिस की प्रस्तावित साइबर डोम फैसिलिटी के क्रियाशील हो जाने के बाद राज्य सरकार जरूरी एहतियाती कदम उठा पाएगी।
      उन्होंने फेसबुक पर लिखा, हैकिंग की ऐसी घटनाएं दुनियाभर में हुई हैं। यहां टेक्नोपार्क में राज्य पुलिस के प्रस्तावित साइबर डोम फैसिलिटी के क्रियाशील हो जाने के बाद सभी सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा परख की जाएगी और हम जरूरी एहतियाती कदम उठा पाएंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...