Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

500 भारतीय रेलवे स्टेशनों पर गूगल उपलब्ध कराएगी Wi-Fi सेवा

सेन होजे: इंटरनेट कंपनी गूगल अगले साल तक भारतीय रेलवे के साथ मिलकर 500 स्टेशनों पर वाइफाई सेवाएं उपलब्ध कराएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गूगल के मुख्यालय के दौरे के दौरान यह घोषणा की। गूगल परिसर में मोदी को गूगल कंपनी के कुछ आधुनिकतम उत्पाद दिखाए गए और कंपनी द्वारा किए गए शोध कार्यो से रूबरू कराया गया। उन्हें गूगल अर्थ की एक प्रस्तुति दी गई जिसमें उनके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के घाट दिखाए गए।

सेन होजे: इंटरनेट कंपनी गूगल अगले साल तक भारतीय रेलवे के साथ मिलकर 500 स्टेशनों पर वाइफाई सेवाएं उपलब्ध कराएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गूगल के मुख्यालय के दौरे के दौरान यह घोषणा की। गूगल परिसर में मोदी को गूगल कंपनी के कुछ आधुनिकतम उत्पाद दिखाए गए और कंपनी द्वारा किए गए शोध कार्यो से रूबरू कराया गया। उन्हें गूगल अर्थ की एक प्रस्तुति दी गई जिसमें उनके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के घाट दिखाए गए।

प्रधानमंत्री ने गूगल को ऐसे एप्प विकसित करने को प्रोत्साहित किया जो कि आम लोगों के लिए फायदेमंद हों। उन्होंने गूगल परिसर में हैकाथन में भाग लिया जिसमें कंपनी के कर्मचारियों ने लगातार 15 घंटे बैठक कर भारत में इस्तेमाल आने वाले विशेष एप्प तैयार किए। बाद में गूगल के कर्मचारियों को संक्षिप्त संबोधन में मोदी ने घोषणा की कि,‘ भारतीय रेलवे व गूगल भारत में 500 रेलवे स्टेशनों पर वाइफाइ उपलब्ध कराने के लिए गठजोड़ करेंगे।’ इससे पहले गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचई ने कहा कि कंपनी शुरू में भारत के 100 रेलवे स्टेशनों पर हाईस्पीड इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध कराएगी। अगले साल के आखिर तक 400 और स्टेशनों पर यह सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
साथ ही इस अवसर पर गूगल कर्मचारियों द्वारा महिला सुरक्षा सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए 15 घंटों की लगातार मेहनत से तैयार 55 एप्प की जानकारी मोदी को दी गई। मोदी ने कहा- इस तरह के हैकाथन की संस्कृति भारतीय शहरों में भी विकसित होनी चाहिए ताकि युवा दिन रात मेहनत कर आम आदमी की समस्याओं के समाधान ढूंढ सके।’ उन्होंने कहा,‘ मुझे विश्वास है कि आपने जो मेहनत की है, हमारी सरकार समस्याओं के समाधान के लिए उनका उपयोग करेगी।’ पिचई ने मोदी को स्ट्रीट व्यू और गूगल अर्थ के नेवीगेशन , सुरक्षा और अन्य बातों की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि एक समय आएगा जब इंटरनेट व प्रौद्योगिकी का सही इस्तेमाल होगा और इससे आम लोगों की जिंदगी में गुणात्मक बदलाव आएंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...