Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

बिहार: एमएलए को जान से मारने की धमकी

पूर्वी चंपारण: बिहार चुनाव में बाहुबल का जोर दिखने लगा है। नरकटियागंज से बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा को पार्टी कार्यालय में एक धमकी भरा पत्र मिला है। जिसमें उन्हें चुनाव में नामांकन भरने पर परिवार सहित जान-माल की हानि पहुंचाने की धमकी दी गई हैं। अज्ञात नाम से भेजे गए धमकी पत्र के बाबत पुलिस में शिकायत कर दी है। जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है।

     सोमवार की सुबह मिले इस पत्र में लिखा है कि हम लोगों के लक्ष्य में तुम्हारे वजह से काफी दिक्कत होगी और हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। तुम अगर चुनाव नहीं लड़ोगी और नोमिनेशन नहीं करोगी तो यह तुम्हारे व तुम्हारे बच्चों के जानमाल के लिए अच्छा होगा। इसे हमारी दबंगई समझो या सलाह क्योंकि राजनीति में सब जायज है। पत्र के आखिर में SD व RD लिखा हुआ है। इन अंग्रेजी के अक्षरों के कई मायने निकाले जा रहे हैं और पुलिस भी इस बात की तफ्तीश कर रही है। विधायक रश्मि वर्मा डेढ़ साल पहले हुए उपचुनाव में बीजेपी से जीती थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है। जिस वजह से वह अब निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...