Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

विश्व पर्यटन दिवस पर जौनपुर के विश्वविद्यालय में हुआ फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

जौनपुर: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा संकाय भवन में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जौनपुर की ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन को आकर्षित करने वाले विषयों को सतरंगी तस्वीरों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन सामाजिक विज्ञान संकाय के अध्यक्ष डॉ अजय प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश का जौनपुर पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही समृद्ध जनपद है। चूंकि भारत में पर्यटन बहुत तेजी से सेवा उद्योग का रूप ले चुका है। इसलिए पर्यटन के विस्तार से जौनपुर जनपद की तस्वीर बदल सकती है।

        प्रबंध संकाय के अध्यक्ष डॉ एच सी पुरोहित ने कहा कि पर्यटन के विकास से आर्थिक उन्नयन होगा। रोजगार के नए अवसर और संभावनाएं विकसित होंगी। देशी और विदेशी पर्यटकों के जनपद आने से यहाँ के स्थानीय इत्र जैसे उद्योग और धरोहरों को वैश्विक स्तर पर नई ऊचाइयां मिलेगी। प्राध्यापक डॉ मनोज मिश्र ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस पर जनसंचार विभाग यह प्रण लेता है कि जनपद के ऐतिहासिक धरोहरों को जनसंचार के विविध माध्यमों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाकर लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा।
    प्रदर्शनी के संयोजक डॉ दिग्विजय सिंह राठौर ने बताया कि यह प्रदर्शनी एक सप्ताह तक चलेगी। इसका उद्देश्य जौनपुर के ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति संवेदनशील बनाने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस प्रदर्शनी में विभाग के विद्यार्थी कुलसुम,  कुलदीपक पाठ,  अंकित जायसवाल एवं नरेंद्र गौतम के द्वारा कैद किये गए दृश्यों को प्रदर्शित किया गया है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो बीबी तिवारी एवं डॉ मानस पाण्डेय ने जौनपुर को प्रस्तुत करती जीवंत तस्वीरों की सराहना की।
        प्रदर्शनी में शाही किला के विभिन्न भागों,  शाही पुल,  चार अंगुल मस्जिद,  अटाला मस्जिद, बड़ी मस्जिद, झझरी मस्जिद, हिंदी भवन, धर्मापुर का ऐतिहासिक शिव मंदिर,  बनती हुई इमरती आदि की बोलती तस्वीरें लगाई गई। इस अवसर पर डॉ.रामनारायण,  डॉ.राजेश शर्मा,  डॉ.अवध बिहारी सिंह,  डॉ.सुनील कुमार,  डॉ.रुशदा ज़मी, डॉ.कार्तिकेय शुक्ल,  डॉ.सुभाष लोगों ने प्रदर्शनी शिरकत की।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...