Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

भारत के संयुक्त राष्ट्र संघ में स्थायी दावेदारी के समर्थन में अमेरिका,ब्रिटेन और फ्रांस

दुनिया की तीन बड़ी शक्तियों ब्रिटेन, अमेरिका और फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी दावेदारी पर 28 सितंबर को खुलकर समर्थन का ऐलान किया। वैश्विक संगठन की इस सबसे शक्तिशाली इकाई में सुधार के लिए इस वर्ष नवंबर से चर्चा होनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद से अलग-अलग मुलाकात कर द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मसलों पर बातचीत की।

आम सभा की बैठक में हिस्सा लेने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात में तीनों देशों के सरकार प्रमुखों ने भारत की दावेदारी और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) व मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजिम (एमटीसीआर) में भारत को शामिल किए जाने के प्रति अपना समर्थन दोहराया। इससे पहले मोदी ने थोड़े-थोड़े अंतराल में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने इन मुलाकातों को ‘पॉवरफुल मंडे’ की संज्ञा दी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों मुलाकातों में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार और आतंकवाद समेत समेत दुनिया भर के अलग-अलग मसलों पर चर्चा हुई। सैन फ्रांसिस्को से न्यूयॉक पहुंचे मोदी ने दिन की शुरुआत कैमरन के साथ मुलाकात के साथ की। इसके बाद उन्होंने ओलांद और माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स के साथ चर्चा की

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...