Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-सुख

प्रख्यात कवि वीरेन डंगवाल की मृत्यु हिंदी साहित्य को बड़ी क्षति- जनवादी लेखक संघ

वीरेन डंगवाल की मृत्यु को हिंदी समाज और हिंदी की वाम-जनवादी साहित्यिक धारा को एक बड़ी क्षति बताते हुए जनवादी लेखक संघ ने हिंदी के प्रतिष्ठित कवि श्री वीरेन डंगवाल की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया। साथ ही जनवादी लेखक संघ दिवंगत कवि को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए हैं। वह लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे। स्वास्थ्य संबंधी बाधाओं के बावजूद जनपक्षधर संस्कृति-कर्म के साथ उनका जुड़ाव लगातार बना हुआ था।

        युवा साहित्यकारों के बीच वीरेन ‘दा के नाम से लोकप्रिय श्री वीरेन डंगवाल का जन्म 5 अगस्त 1947 को हुआ था। बरेली कॉलेज में अध्यापन करते हुए जीवन का ज़्यादा बड़ा हिस्सा उन्होंने बरेली में ही गुज़ारा। उनके चार कविता-संग्रह प्रकाशित हैं: ‘इसी दुनिया में’, ‘दुष्चक्र में सृष्टा’, ‘स्याही ताल’ और ‘कवि ने कहा’। 2004 में उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार के अलावा उन्हें रघुवीर सहाय स्मृति पुरस्कार, श्रीकांत वर्मा स्मृति पुरस्कार और शमशेर सम्मान भी मिला। उनकी कविता सघन सामाजिक सरोकारों और प्रतिबद्ध दृष्टि से उपजी रचनाशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है। दिल्ली शहर में, जहां इलाज के लिए वीरेन डंगवाल जी ने जीवन के आख़िरी साल गुज़ारे, उनके कितने ही चाहनेवालों ने उन्हें उस हाल में भी सभाओं-संगोष्ठियों-विरोध प्रदर्शनों में देखा और सुना। बीमारी उनकी प्रतिबद्ध सक्रियता को पराजित नहीं कर पायी… लेकिन मृत्यु पर किसका वश है!

मुरली मनोहर प्रसाद सिंह (महासचिव)
संजीव कुमार (उप-महासचिव)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...