Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

रूस ने सीरिया में आतंकवादी समूहों के खिलाफ शुरू किए हवाई हमले, भारत को भेजी सूचना

रूस ने आईएसआईएस और अन्य आतंकवादी समूहों के खिलाफ लड़ाई में सैन्य सहायता के सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद के अनुरोध के बाद सीरिया में हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। रूसी दूतावास ने भारत के विदेश मंत्रालय को आधिकारिक रूप से इसकी सूचना दी। दूतावास द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

रूस ने आईएसआईएस और अन्य आतंकवादी समूहों के खिलाफ लड़ाई में सैन्य सहायता के सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद के अनुरोध के बाद सीरिया में हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। रूसी दूतावास ने भारत के विदेश मंत्रालय को आधिकारिक रूप से इसकी सूचना दी। दूतावास द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

सीरिया में हवाई हमले के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को वहां की संसद से मंजूरी मिल जाने के बाद यह विज्ञप्ति जारी हुई है। अफगानिस्तान में सोवियत कब्जे के बाद यह रूस का पहला दूरस्थ युद्ध अभियान होगा। राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को सीरिया में हवाई हमला करने के लिए आज संसद से मंजूरी मिल गई। यह अफगानिस्तान में सोवियत संघ के कब्जे के बाद सुदूर क्षेत्र में लड़ाई में रूस की पहली भागीदारी होगी। यह घोषणा ऐसे समय में आयी है जब पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सीरिया में इस्लामिक स्टेट को पराजित करने के तौर तरीकों पर तथा देश के संकटग्रस्त नेता बशर अल असद की भूमिका के संदर्भ में प्रतिद्वंद्वी योजनाओं को आगे बढा रहे हैं।
 अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा है कि अमेरिका, सीरिया में रूस के हमलों का स्वागत करता है बशर्ते वो केवल इस्लामिक स्टेट और अल कायदा के खिलाफ हो। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका चाहता है बशर अल असद अपना पद छोड़ दें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...