Connect with us

Hi, what are you looking for?

ये दुनिया

70 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान ने किया गिरफ्तार

पाकिस्तान ने दक्षिण सिंध प्रांत में कथित तौर पर समुद्री क्षेत्र का उल्लंघन होने के मामले में 70 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तारियां शनिवार को की गयीं थीं और मछुआरों को प्रांतीय राजधानी कराची लाया गया है।

पाकिस्तान ने दक्षिण सिंध प्रांत में कथित तौर पर समुद्री क्षेत्र का उल्लंघन होने के मामले में 70 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तारियां शनिवार को की गयीं थीं और मछुआरों को प्रांतीय राजधानी कराची लाया गया है।

 पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएसएमए) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कमांडर वाजिद नवाज ने कहा कि सभी मछुआरों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वे पाकिस्तानी समुद्री क्षेत्र में थे। नवाज ने कहा कि हमने कल 70 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मछुआरों को कराची में पुलिस को सौंपा जाएगा। उनके खिलाफ मामले दर्ज कराये जाएंगे। नवाज के मुताबिक 10 नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया है। इससे पहले खबरें थीं कि पाकिस्तान ने 100 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों देश समुद्री सीमा सही तरीके से निर्धारित नहीं होने के चलते नियमित रूप से एक-दूसरे के जलक्षेत्र में घुस आये मछुआरों को गिरफ्तार कर लेते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...