Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदुओं की स्थिति खराब, अमेरिकी सांसदों ने जताई चिंता

वॉशिंगटन:  पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के अधिकारों के हनन पर अमेरिकी सांसदों ने गहरी चिंता जताई है। कई प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों ने कहा है कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में खास तौर पर अल्पसंख्यक हिंदुओं के मानवाधिकार की खराब स्थिति एक चिंता का विषय है।

वॉशिंगटन:  पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के अधिकारों के हनन पर अमेरिकी सांसदों ने गहरी चिंता जताई है। कई प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों ने कहा है कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में खास तौर पर अल्पसंख्यक हिंदुओं के मानवाधिकार की खराब स्थिति एक चिंता का विषय है।

अमेरिकी संसद में इसी सप्ताह पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मानवाधिकार पर ब्रीफिंग के दौरान सांसद लोरेटा सांचेज ने आरोप लगाया कि सिंध प्रांत में हिंदू समुदाय अपनी औरतों के जबरन इस्लाम में धर्मांतरित करने के लगातार अंदेशे में जीता है। प्रतिनिधि सभा के सिंध कॉकस की सह-अध्यक्ष लोरेटा ने कहा कि भयावह मानवाधिकार उल्लंघनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं असंतुष्टों के लापता होने एवं हत्या किए जाने, हिंदू महिलाओं के जबरन धर्मांतरण और धार्मिक उग्र हिंसा जैसे अन्य अपराध के बढ़ने से सिंध अब मानवीय संकट में है। अमेरिकी सांसदों और संसदकर्मियों को सिंध प्रांत के मौजूदा हालात की जानकारी देते हुए मानवाधिकार कार्यकर्ता हसन मुज्तबा ने कहा कि मदरसों में इजाफा सांप्रदायिक समूहों के लिए पनाहगाह बन रहा है। मुज्तबा ने आरोप लगाया, हाफिज सईद और उनकी जमात-उत-दावा को सिंध प्रांत में खास कर भारत से लगे थार रेगिस्तान के इलाकों में अपनी आतंकी सरगर्मियां चलाने की खुली छूट दे दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सईद के संगठन ने अवैध रूप से थरपरकार जिले के मिठी में एक महिला कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है, जहां एक मदरसा बनाया गया है। डिपलो, नगरपारकर, मिठी जैसे जिलों और सिंध के अन्य हिस्सों में सामाजिक कल्याण संगठन की आड़ में मस्जिदों का प्रबंधन किया जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...